BNN:- जब भी कोई बाहरी कलाकार फ़िल्म इंडस्ट्रीज में अपना नाम बनाने लगता है, स्थापित होने लगता है तो उसे तरह तरह के मानसिक दबाब से गुजरना पड़ता है। बॉलीवुड माफिया हमेशा से सिर्फ अपना दबदबा चाहते है, चाहे दिव्या भारती की मौत हो या परवीन बॉबी की या फिर ज़िया खान और ना जाने कितने ही गुमनाम कलाकार जिनकी कहानिया दुनिया के सामने आ भी नही सकी, हमेशा से आज तक यह अनसुलझी पहेली बनी हुई है। इसी कड़ी में अगला नाम एक छोटे शहर से मशहूर हो रहे कलाकार सुशान्त सिंह का जुड़ गया।जिसने अपनी विलक्ष्ण प्रतिभा के बल पर बहुत कम समय मे बहुत ख्याति पाई।
रवि तिवारी ने बक्सर न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए बताया की,
मैंने अपने मित्र राकेश सिसोदिया के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को 28 पन्नो का एक आवेदन सबूतों के साथ सौंपा ,जिसमे हमने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। हम और हमारी टीम लगातार 23 दिन से ट्विटर में ट्रेंड करा रहे है और अब इस मुहिम में हमारे साथ लाखो युवा और इंसाफ पसंद लोग देश विदेश से जुड़ चुके है। हम सब सिर्फ सीबीआई की जाँच चाहते है।
सुशान्त पर दबाब ऐसा बनाया गया कि उसे लगातार फिल्मों से हटाया गया , जब बिहार का एक लड़का बॉलीवुड में स्थापित होने लगा और हिट फिल्में देने लगा तो फ़िल्म इंडस्ट्रीज के गैंग को बर्दाश्त नही हुआ और एक साजिश के तहत हत्या कर दी गई है।ये हत्या सिर्फ सुशांत की नही है बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और विस्वास की हत्या है। अब कोई भी नया कलाकार इतने बड़े सपने देखने की हिम्मत नही करेगा,और बिना कुछ किये ही न जाने कितने प्रतिभाओ की असामयिक मौत हो जाएगी।
हम अब अपने आंदोलन को काफी तेज करेंगे, अभी तक ट्विटर के माध्यम से लगातार रोजाना हम अपनी टीम के साथ आवाज़ बुलन्द कर रहे थे अब इसकी अगली कड़ी में देश के हर शहर में सड़क पर आंदोलन शुरू करेंगे। जब तक सीबीआई की जाँच का आदेश नही मिल जाता तब तक बॉलीवुड माफियाओं के खिलाफ और सुशान्त के इंसाफ़ के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा। युवाओ के भरोसे के लिए उनके सपनों के लिए यह सीबीआई जांच ज़रुरी है।
No comments:
Post a Comment