Saturday, July 18, 2020

SBI ALERT:- एसबीआई के नाम से बनी फर्जी वेबसाइट, अकाउंट इन्फॉर्मेशन अपडेट करते ही खाता खाली हो जाता है।

Published By: Nitish Kumar

भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्राहकों को ठगा जा रहा है। कोरोना काल में पहले से परेशान लोगों के लिए यह नई मुसीबत है। स्टेट बैंक ने अलर्ट जारी किया है कि अगर ग्राहक के पास बैंक से संबंधित कोई एसएमएस आए तो इसके साथ भेजे गए लिंक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। अन्यथा आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। 

लॉकडाउन के दौरान साइबर गैंग ज्यादा ही सक्रिय हो गया है। इस गैंग ने एसबीआई की फर्जी वेबसाइट online sbi digital' तैयार कर ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें पासवर्ड या अकाउंट इन्फॉर्मेशन अपडेट करने की बात कही जाती है। ग्राहकों को लगता है कि उन्होंने सही पेज खोला है और अपने नेट बैंकिंग की आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करने लगते हैं। इसी का फायदा उठाकर जालसाज लोगों के खाते से पैसे उड़ा देते हैं। इस वेबसाइट से कानपुर जोन के 250 ग्राहक ठगी का शिकार हो चुके हैं। 

इसके शिकार ग्राहकों की बढ़ती संख्या देखते हुए एसबीआई ने ट्वीट कर चेतावनी दी है ऑनलाइन एसबीआई.डिजिटल एक नकली वेबसाइट है। इसे एक बड़े क्षेत्र में ब्लॉक कर दिया गया है लेकिन शातिर साइबर अपराधी अब भी सक्रिय हैं। नेशनल कन्फेडरेशन आफ बैंक इम्पलाइज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि धोखेबाजों द्वारा भेजे गए संदेश बिल्कुल एसबीआई नेट बैंकिंग पेज जैसे दिखते हैं। असली ऐप के समान होने के साथ, उपयोगकर्ता इन फर्जी ऐप के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं। अगर आपको ऐसा कोई एसएमएस मिलता है तो इसे हटा दें। लिंक पर क्लिक न करें और अपनी गोपनीय सूचनाओं को कतई साझा न करें। एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि यदि वे इस तरह के किसी भी मामले में फंसते हैं, तो तुरंत ई-मेल के जरिए epg.cms@sbi.co.in पर बैंक को सूचित करें। phishing@sbi.co.in पर भी बैंक को जानकारी दी जा सकती है।


No comments:

Post a Comment

*केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने बिहार के हालात पर स्वास्थ्य सचिव एवं ओएसडी से की बातचीत*

Published by:-Nitish Kumar Covid-19 News, BNN:-  केंद्री स्वस्थ्य राज्य  श्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति...